JharkhandPalamuTOP SLIDER

पलामू : चैनपुर थाना परिसर में धमाका, चार चौकीदार सहित पांच जख्मी

Palamu : जिले के चैनपुर थाना परिसर में रविवार की शाम सफाई के दौरान जोरदार धमाका हुआ. इस घटना में चार चौकीदार एक जवान सहित पांच जख्मी हो गए. सभी को इलाज के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें एक चौकीदार की हालत गंभीर बताई गई है.

इसे भी पढ़ें : एकलव्य सेंटरों के लिए होनहार खिलाड़ियों के सेलेक्शन में लगी सरकार, जानें कैसे मिलेगा मौका

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना परिसर में सफाई के दौरान बोतल फटने से चौकीदार सहित कुछ लोग जख्मी हो गए हैं. उन्होंने विस्फोट में बम होने के मामले में जांच के बाद पुख्ता जानकारी देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जख्मी चौकीदार एवं अन्य को इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया गया है. जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार थाना परिसर में चौकीदार, जवान सहित अन्य लोग सफाई कार्य में लगे हुए थे. इसी क्रम में अचानक जोरदार धमाका हुआ. आवाज सुनकर अगल बगल के लोग सन्न रह गए. आनन-फानन में थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जख्मी चौकीदार सहित अन्य को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा. थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे.

विस्फोट इतना जोरदार था कि थाना से सटे अगल-बगल के घरों में भी इसका असर महसूस किया गया. बगल के एक युवक ने बताया कि थाना की दीवार से सटे उसका घर है. अचानक ब्लास्ट होने से मलबा उनके आंगन में आकर गिरा. वह हक्का-बक्का रह गया. उसके बाद थाना परिसर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी. कुछ लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मियों को देखा.

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने हिल व्यू हॉस्पिटल में ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर यूनिट का किया उद्घाटन, कहा-आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ेगा

कूड़े के ढेर में बम जैसा विस्फोटक होने की आशंका

संभावना व्यक्त की जा रही है कि कूड़े की ढेर में बम जैसा विस्फोटक पड़ा हुआ था. कर्मियों ने जब आस-पास सफाई करने के बाद उसमें आग लगाई तो वह फट गया. विस्फोट के बाद मौके पर चारों तरफ मलबा बिखरा नजर आया. थाना भवन की छत का कुछ मलबा भी टूट कर नीचे गिरा. घटना के बाद थाना परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल भी रहा.

हर थाना दिवस को होती थी सफाई

बताया जाता है कि हर थाना दिवस पर चैनपुर थाना परिसर में सफाई की जाती थी. रविवार को भी सफाई की जा रही थी कूड़े को जमा कर उसमें आग लगाई गई थी, इसी बीच धमाका होने से कूड़े के पास सट कर खड़े चौकीदार नंदू मांझी, फेंकन मांझी, संतोष मांझी और मनोज कुमार एवं कॉन्स्टेबल सुबोध कुमार जख्मी हो गए. इसमें पूर्वडीहा के चौकीदार नंदू मांझी को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. उसके शरीर में जहां-तहां छर्रा घुस गया है.

Related Articles

Back to top button