Read Next
22/11/2026
अमेरिकी अदालत की कार्रवाई से बढ़ी हलचल, NSA अजीत डोभाल और पूर्व RAW प्रमुख को भेजा गया समन
12/11/2026
सैम पित्रोदा की तारीफ पर पीएम मोदी का खास अंदाज, दीपावली की शुभकामनाओं ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान; यूजर बोला- मुझे भी बधाई दो
12/11/2026
Amul Milk Price Hike: आज से महंगा हुआ अमूल दूध, 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नए रेट
12/11/2026
पटाखों पर बहस के बीच मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- एक समय था जब आतिशबाजी हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करती थी
12/11/2026
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो लापता SPO जवानों के शव बरामद, सर्विस राइफल गायब; आतंकी साजिश की आशंका
11/11/2026
एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी! टॉयलेट में मिली पर्ची से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
11/11/2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, फायरिंग में 2 से 3 जवान घायल; इलाके में सर्च ऑपरेशन
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
Back to top button
New Delhi : एक सितंबर से देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. इसके लागू होने के बाद से यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है.
इसे लेकर लोगों में काभी दहशत भी हैं. नियम लागू होने के बाद से पिछले पांच दिनों में भारी-भरकम चालान काटे जाने और फाइन वसूले जाने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.
इसे भी पढ़ें- #EconomyRecession जल्द खत्म हो सकती है ऑटो सेक्टर के विकास की कहानी: टाटा मोटर्स
चालान काटे जाने से परेशान सख्स ने बाइक में लगायी आग
इसे लेकर अब लोग अजीबोगरीब हरकत भी करने लगे हैं. कुछ ऐसा ही मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से आया है. जहां एक शख्स ने चालान कटने पर अपनी बाइक को ही आग के हवाले कर दिया. दरअसल, राकेश नाम का एक व्यक्ति नशे की हालत में बाइक चला रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर नए मोटर वाहन कानून के तहत चालान काट दिया.
चालान काटे जाने से परेशान होकर व्यक्ति ने चिराग दिल्ली के त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. बाइक सवार की इस हरकत से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को इस बात की सूचना दी गयी.
इसे भी पढ़ें- #Tihar जेल में कटी चिदंबरम की पहली रात, डिनर में मिला रोटी, दाल और चावल
सख्स गिरफ्तार, मामला दर्ज
टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक यातायात कर्मी ने मोटरसाइकिल सवार को रोका था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, यह पाया गया कि सर्वोदय एन्क्लेव का रहने वाला राकेश नशे में गाड़ी चला रहा था.
पुलिस ने बताया कि जब उसकी गाड़ी को जब्त किया जा रहा था, तभी उसने अपनी मोटर साइकिल की तेल टंकी में आग लगा दी. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर राकेश के खिलाफ आईपीसी 453 के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.