JharkhandMain SliderRanchi

#NewTrafficFine : देखिये VIDEO, फाइन वसूलने के बहाने पुलिस कर रही अपराधियों जैसा सलूक

Ranchi : पूरे देश में जहां नये मोटर व्हिकल एक्ट ने लोगों का सड़क पर निकलना मुहाल कर रखा है, वहीं अब पुलिस इस एक्ट के बहाने सरेआम सड़क पर लोगों के साथ बदतमीजी करने पर उतारू है.

ताजा मामला कांटाटोली का है. दिन के करीब 11 बजे जब कांटाटोली में ट्रैफिक काफी व्यस्त रहती है. तब वहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों ने वहां से गुजरने वाले एक शख्स को करीब आधे घंटे तक कॉलर पकड़कर रोके रखा.

इसे भी पढ़ें : #NewTrafficRule वाह-वाह करते-करते, आह-आह करने लगे

चालान कटा था, पर उतने पैसे नहीं थे

दरअसल ट्रैफिक पुलिस ने उस शख्स का किसी ट्रैफिक रूल के तहत चालान काटा था. लेकिन चालान के पैसा देने के लिए शख्स के पास उतने पैसे नहीं थे. इस बात पर पुलिस और उस शख्स के बीच बहस शुरू हो गयी.

बहस छिड़ते ट्रैफिक पुलिस वाले ने उस व्यक्ति का कॉलर पकड़ लिया. घटना को करीब 200 से ज्यादा लोग देख रहे थे. उन्हीं में से कई ने उसका वीडियो भी बना लिया. लेकिन इस बात से पुलिस वाले कोई फर्क नहीं पड़ रहा था.

इसे भी पढ़ें : झारखंडः हड़ताल.. हड़ताल.. हड़ताल.. कुपोषित बच्चों को भोजन नहीं, गरीब बच्चों को शिक्षा नहीं…

कॉलर पकड़े रहा और लोगों को चुनौती देता रहा जवान

उल्टे पुलिस वहां से भीड़ को जबरन हटाने की कोशिश कर रही थी. ट्रैफिक पुलिस के साथ एक खाकी वर्दी में भी पुलिस जवान वहां मौजूद था. लेकिन उसने भी अपने साथी को शख्स का कॉलर छोड़ देने को नहीं कहा.

आधे घंटे से ज्यादा यह तमाशा सरेराह कांटाटोली में चला. ट्रैफिक पुलिस वाला कह रहा था, “बना लो वीडियो, बुला लो मीडिया को, मुझे किसी से डर नहीं है.”

फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था ऑटो चालक ने

इस मामले में पुलिस का कहना है कि जिस युवक का ट्रैफिक पुलिस ने कॉलर पकड़ा हुआ है, वो एक ऑटो चालक है. उसने अपने ऑटो पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस को चकमा देना चाहा. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ कर उसका ऑटो जब्त कर लिया. ऑटो जब्त करने के बाद शख्स पुलिस ने उलझ पड़ा. युवक की तरफ से ट्रैफिक पुलिस को गाली देने और और धक्का देने की बात भी कई लोग कर रहे हैं. जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका कॉलर पकड़ा और तमाशा हुआ.

 

इसे भी पढ़ें : ACB ने कतरास थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड को चार हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button