
Ranchi: प्रदेश की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को फिर पटरी से उतर गयी. राज्य के एकमात्र पावर प्लांट टीवीएनएल की एक यूनिट से उत्पादन ठप हो गया है. सिर्फ एक यूनिट से 160 मेगावाट बिजली मिल रही है. सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक बिजली की मांग 1047 मेगावाट रही. लेकिन शाम पांच बजे के बाद सिर्फ 913 मेगावाट ही बिजली उपलब्ध रही. 230 मेगावाट की कमी हो गयी. इस कारण राजधानी सहित विभिन्न जिलों में बिजली की कटौती जारी है.
इसे भी पढ़ें – alexa.com रैंकिंग में newswing.com को हिन्दी न्यूज पोर्टल श्रेणी में देश में 21वां रैंक
सेंट्रल एलोकेशन से 610 मेगावाट ली जा रही है बिजली
टीवीएनएल की एक यूनिट से उत्पादन ठप होने के बाद शाम पांच बजे के बाद सेंट्रल एलोकेशन से 610 मेगावाट बिजली ली जा रही है. जबकि सुबह सेंट्रल एलोकेशन से 566 मेगावाट बिजली ली गयी थी. सिकिदिरी पानी की कमी से जूझ रहा है. पिछले डेढ़ महीने से सिकिदिरी हाइडल से बिजली उत्पादन नहीं हो पाया है. सुबह में अन्य स्रोत से 16 मेगावाट बिजली ली गयी थी, जबकि शाम में 36 मेगावाट बिजली ली जा रही है. इसके बावजूद बिजली की कमी पूरी नहीं हो पा रही है.
इसे भी पढ़ें – पूर्व टाउन प्लानर घनश्याम अग्रवाल चाहते हैं नगर निगम में वापसी, कर रहे हैं लॉबिंग
क्या थी सुबह नौ बजे पावर की स्थिति
- टीवीएनएल-325 मेगावाट
- सिकिदिरी: 00 मेगावाट
- सीपीपी: 03 मेगावाट
- इंलैंड पावर: 53 मेगावाट
- सेंट्रल एलोकेशन: 566 मेगावाट
- एपीएनआरएल: 186 मेगावाट
- एसइआर: 48 मेगावाट
- अन्य स्रोत: 16 मेगावाट
- कुल उपलब्ध बिजली: 1047 मेगावाट
शाम पांच बजे के बाद पावर की स्थिति
- टीवीएनएल: 160 मेगावाट
- सिकिदिरी: 00 मेगावाट
- सीपीपी: 11 मेगावाट
- इंलैंड पावर: 53 मेगावाट
- सेंट्रल एलोकेशन: 610 मेगावाट
- एपीआरएनएल: 186 मेगावाट
- एसइआर: 38 मेगावाट
- अन्य स्रोत: 36 मेगावाट
- कुल उपलब्ध बिजली: 913 मेगावाट
- बिजली की कमी: 230 मेगावाट
इसे भी पढ़ें – लातेहार: तीन हजार रुपये घूस लेते ब्लॉक का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार



