JharkhandLatehar

लातेहार: तीन हजार रुपये घूस लेते ब्लॉक का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Palamu: भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. हर दिन किसी ने किसी जिले में घूस लेते पदाधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं. बावजूद भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो पाये हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो की पलामू इकाई द्वारा ऐसे ही एक मामले में लातेहार के बारियातू में कार्रवाई कर कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें – alexa.com रैंकिंग में newswing.com को हिन्दी न्यूज पोर्टल श्रेणी में देश में 21वां रैंक

डिमांड बनाने में ले रहा था घूस

पलामू एसीबी की ओर से जानकारी दी गयी है कि बारियातू प्रखंड क्षेत्र में दासो यादव को मनरेगा के तहत कुंआ स्वीकृत हुआ था. तीसरी किश्त के लिए 25 मजदूरों का डिमांड भेजना था. डिमांड छोड़ने के लिए वह लगातार बारियातू प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहा था. कई बार कंप्यूटर ऑपरेटर सागर कुमार से आग्रह किया, लेकिन ऑपरेटर बिना घूस लिए काम करने को तैयार नहीं था.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में मलेरिया और डायरिया से होनेवाली मौत हुई कम, इंसेफेलाइटिस के बढ़े मरीज

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

दासो घूस नहीं देना चाहता था. लगातार आग्रह के बाद जब कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा डिमांड नहीं छोड़ा गया तो उसने इसकी शिकायत एसीबी की पलामू इकाई में की. शिकायत की जांच कर शुक्रवार को कार्रवाई के लिए एक टीम को बारियातू भेजा गया. दोपहर में जैसे ही दासो ने कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस के तीन हजार रुपये दिये, उसे गिरफ्त में ले लिया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा आरोपी

एसीबी की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार करने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को मेदिनीनगर लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह  : नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ले में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

Related Articles

Back to top button