JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

गणतंत्र दिवस पर राजधानी में एक हजार अतिरिक्त पुलिस जवानों और 50 मजिस्ट्रेट की रहेगी तैनाती

Ranchi: राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस सर्तक है. गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी रांची में एक हजार अतिरिक्त पुलिस बल और एक 50 मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी. शहर के अलग अलग चौक चौराहों पर अतिरिक्त ट्रेफिक पुलिस बल को तैनात की जाएगी. इसको लेकर शहर के हर चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी. गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस शहर के होटल और लॉज में छापेमारी कर रही है और संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी देने की बात रांची पुलिस ने कही है.

इसे भी पढ़ें: 10 लाख का इनामी PLFI का सेकेंड सुप्रीमो गुज्जू गोप को मारने वाले जांबाज IPS ऋषभ कुमार झा समेत 36 को मिलेगा पदक

सुबह 6 बजे से रात दस बजे तक नो एंट्री

शहर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इसके अलावे शहर के कई रास्तों की यातायात को डाइवर्ट किया गया है. इस दौरान बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर जा सकेंगे. समारोह स्थल के आसपास 14 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. प्रभारी ट्रफिक एसपी राजकुमार मेहता ने इसे लेकर आदेश जारी किया है.

सिटी एसपी का बयान

रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा है कि गणतंत्र दिवस को लेकर रांची पुलिस सर्तक है और सभी बिंदुओं पर नजर बनाए हुए है। पुलिस रात में चेकिंग अभियान भी चला रही है और लोगों से पुछताछ कर रही है। शहर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जरुरत पड़ी तो और भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Related Articles

Back to top button