National

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर हुई चोरी, नेकलेस और कैश चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक खार पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक खार पुलिस ने हिंदी फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास से लगभग 1 लाख रुपये कीमत की हीरे के नेकलेस, 35,000 हजार रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

यह गिरफ्तारी 6 जनवरी को हुई और आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है. अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार के घर में रहता है और ढिल्लों कभी-कभी खार के घर में भी रुकती थी. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था.

इस दौरान, उसने सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया. अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी की, आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की.

 

Related Articles

Back to top button