JamshedpurJharkhand

टाटा स्टील के कर्मियों को अफसर बनने का एक और मौका, साइंस ग्रेजुएट उम्मीदवार 12 अप्रैल के पहले कर सकते हैं आवेदन

Jamshedpur : टाटा स्टील के लर्निंग एंड डेवलेपमेंट विभाग ने ऑपरेटिव ट्रेनी ब्रिज कोर्स के लिए कंपनी के स्थायी कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट समेत टाटा स्टील कलिंगानगर के कर्मचारी इस ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. 44 सप्ताह का यह कोर्स मेटलर्जी के लिए होगा. यह कोर्स नन रेजि़डेंसियल और सर्टिफिकेट लेवल का कोर्स होगा. इसकी थ्योरी की कक्षाएं शाम 6 बजे के बाद और प्रैक्टिकल कक्षाएं एसएनटीआई बिष्टुपुर में होगी.

टाटा स्टील के वैसे कर्मचारी, जो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ से स्नातक हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. वैसे कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं, जो टाटा स्टील में स्थायी कर्मचारी के रूप में कम से कम पांच साल कार्य कर चुके हैं. कर्मचारियों की आयु एक अप्रैल 2022 को 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसमें दाखिला लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. आवेदन 12 अप्रैल के पहले किया जा सकता है. इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करनेवाले कर्मचारियों को सीधे अफसर बनने का मौका मिलेगा और वे कंपनी में आईएल-6 से अपने करिअर की शुरुआत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – JSSC संशोधित नियमावली: हाईकोर्ट ने पूछा, उर्दू को परीक्षा में शामिल करने से पूर्व डेटाबेस तैयार किया गया या नहीं

Related Articles

Back to top button