JharkhandLead NewsRanchi

SENIOR NATIONAL MENS HOCKEY CHAMPIONSHIP: जीत के साथ झारखंड टीम की शुरूआत, नोवेल टोपनो की हैट्रिक

Ranchi: भोपाल (मध्य प्रदेश) में आज से 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 की शुरूआत हुई है. इसमें हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में दादर एंड नगर हवेली और दमन-दीव की हॉकी टीम को 7-2 से पराजित कर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की. झारखंड टीम की ओर से नोवेल टोपनो ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई. उसने चौथे, 22वें और 26वें मिनट में गोल किए गोल. डेनिस केटकेट्टा ने 23वें मिनट, बिरसा ओड़िया ने 44वें मिनट, अनुरोध भेंगरा ने 46वें मिनट तथा सुमित बरवा ने 56वें मिनट में एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलायी. इससे झारखंड की टीम ने पूरे तीन अंक अर्जित किए. झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने टीम को बधाई दी है. उम्मीद जतायी है कि यही परफॉर्मेंश आगे के मैचों में भी दिखेगा. आज अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने जीत दर्ज कर झारखंड के खेल प्रेमियों को तोहफा दिया है. हॉकी झारखंड के अन्य पदाधिकारियों ने भी झारखंड टीम को बधाई दी है.

टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि हॉकी झारखंड की टीम में अमनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा, अल्बर्ट डुंगडुंग, अनुरोध भेंगरा, जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलाड़ कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो और विजय खेस शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button