BiharJharkhandKoderma

झुमरी तिलैया से शराब माफिया संजय यादव गिरफ्तार, बिहार पुलिस ने की कार्रवाई

Koderma: अवैध शराब के कारोबारी और माफिया संजय यादव को बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर और रजौली थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार उसकी गिरफ्तारी झुमरीतिलैया नवादा बस्ती स्थित उसके आवास से की गई है.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा में महुआ चुनने के दौरान बम ब्लास्ट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

पूछताछ के बाद अकबरपुर थाना पुलिस आरोपित को जेल भेजने की तैयारी में है. इस संबंध में कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने बताया कि संजय यादव की गिरफ्तारी या किसी दूसरे जिले की पुलिस के कोडरमा आने की सूचना उन्हें नहीं है. वहीं अकबरपुर थाना में संजय यादव से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. ज्ञात हो कि बिहार के अकबरपुर, गोविंदपुर समेत कई थानो में संजय यादव के खिलाफ अवैध शराब की आपूर्ति के मामले दर्ज हैं. विभिन्न मामलों में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के क्रम में झुमरी तिलैया निवासी संजय यादव द्वारा शराब भेजे जाने की बात सामने आयी थी. उक्त मामलों में उसे नामजद अभियुक्त बनाया गया था. बिहार के विभिन्न थानों की पुलिस पिछले कई माह से संजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर उसकी टोह में लगी थी.

बताया जाता है कि अकबरपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार व रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने संयुक्त रूप से छापामारी कर संजय यादव को गिरफ्तार किया. फिलहाल उसे अकबरपुर थाना में रखा गया है जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संजय यादव के विरुद्ध शराब आपूर्ति के करीब 42 मामले लम्बित हैं. उल्लेखनीय होगा कि संजय यादव के खिलाफ कोडरमा के एसपी की अनुशंसा पर झारखंड सरकार ने झारखंड क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई की थी.

इसे भी पढ़ें : हादसा : त्रिकूट पर्वत देवघर में रोपवे का केबिन गिरा, कई लोग घायल, राहत कार्य जारी

Related Articles

Back to top button