DeogharJharkhandLead NewsTOP SLIDER

हादसा : त्रिकूट पर्वत देवघर में रोपवे का केबिन गिरा, कई लोग घायल, राहत कार्य जारी

Deoghar: बाबा नगरी में एक बड़ा हादसा हो गया है. जिले में सबसे रोमांचक पर्यटन स्थलों में से एक त्रिकुट पहाड़ का रोपवे का ट्राली टूटने से कई लोग घायल हो गये हैं. कई लोग रोपवे में फंसे हुए हैं. लगभग 100 लोगों के फंसे होने की सूचना है. राहत और बचाव का काम शुरू करने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस हादसे में घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने मुख्यसचिव झारखंड सरकार और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अविलंब एनडीआरएफ की टीम के साथ आवश्यक बचाव दल मौके पर भेजने का आग्रह किया है. जिसके  बाद टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. दुबे ने तुरंत मामले पर संज्ञान में लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है.

 

स्तिथि पूरी तरह से नियंत्रण में, अफवाहों से बचें- डीसी

त्रिकुट पहाड़ रोपवे हादसे पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया है कि मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत त्रिकुट पर्वत पर रोपवे सफर के दौरान हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य में जुटी हुई है. वर्तमान में स्तिथि पूरी तरह से नियंत्रण में है, बचाव दल के सहयोग से सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है. ऐसे में किसी भी तरह के अफवाह से बचे और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी अपनी नजदीकी थाना या प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे सकते है, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक व कड़ी करवाई की जा सके.

बता दें कि त्रिकूट रोपवे झारखंड का एक मात्र रोपवे है. जो सतह से 800 मीटर की उंचाई पर है. रोपवे की लंबाई 766 मीटर (2512 फीट) है  इस पर सफर करने का आनंद रोमांचक होता है. कारण, यह 90 डिग्री पर उंचाई की ओर जाता है. सतह से टॉप पर बने स्टेशन तक पहुंचने में 8 मिनट का समय लगता है. 25 केबिन वाले इस रोप वे में 100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है.

 

Related Articles

Back to top button