Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime update: भाई की मौत के बाद संभाला नशे का कारोबार, पांच क‍िलो गांजा के साथ पहुंचा सलाखों के पीछे

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना पुलिस को दो दिनों में भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद करने में दूसरी बार कामयाबी हासिल हुई है. बारीडीह बस्ती से पांच किलो गांजा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने थाना परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि अहले सुबह 4:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि बारीडीह दिनकर पथ के एक घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है जिसके आलोक में सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने छापामारी की. वहां से लगभग पांच किलो गांजा के साथ विक्रेता गंगा सिंह को गिरफ्तार किया  गया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओड‍िशा से गांजा लाकर शहर के स्थानीय बाजारों में बिक्री करता है. उसने यह भी बताया कि यह कारोबार अपने बड़े भाई रामप्रवेश सिंह की मृत्यु के बाद से संभाल रहा है. उनकी मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हार्ट अटैक की वजह से हो गई थी. उसके बाद से वह इस कारोबार में शामिल हो गया. वहीं उसने यह भी बताया कि उसका एक अन्य बड़ा भाई अमित सिंह भी इसी कारोबार में संलिप्त है जिस मामले में वह अब तक फरारी काट रहा है. गंगा सिंह की जानकारी के बाद पुलिस अब अमित सिंह को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है. फिलहाल पुलिस ने गंगा सिंह से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है .
हर‍िजन बस्‍ती से ब्राउन शुगर कारोबारी पकड़ाया

दूसरी ओर ब्राउन शुगर के मामले में नामजद फरार सुमित मुखी को सिदगोड़ा पुलिस ने एग्रिको वर्कर्स फ्लैट के समीप हरिजन बस्ती से गिरफ्तार किया है. 2021 में ब्राउन शुगर के मामले में नामजद था और उस पर कुल तीन मामले दर्ज हैं. इस मामले में गगन कुमार सिंह और मोना घोष को 2021 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन तब से सुमित मुखी फरार था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर सबेरे उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. उसे भी आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-EPFO Latest News: नौकरीपेशा लोगों को झटका, जान‍िए कितना कम मिलेगा पीएफ पर ब्‍याज

Related Articles

Back to top button