
Jamshedpur : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के टावर ग्राउंड के पास क्रिकेट खेलते समय इकट्ठा रखे हुए मोबाइल में से एक मोबाइल चुराकर भागने और उसे सुंदरनगर के ही मोबाइल पैलेस में जाकर लॉक खुलवाने के दौरान पुलिस ने मानगो आजादनगर के रहने वाले सरफराज अहमद को गिरफ्तार किया है. चोरी गई मोबाइल विकास कुमार सिंह की थी.
तुरामडीह में क्रिकेट खेलने के दौरान घटी घटना
प्रदीप और सन्नी अपने 8-10 साथियों के साथ तुरामडीह मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. दोनों के जिम्मे ही मोबाइल रखने के लिए दिया गया था. इस बीच ही मोबाइल को सरफरार ने चुरा लिया था और फरार हो गया था. आजादनगर ओल्ड पुरूलिया रोड अलीबाग कॉलोनी का रहने वाला सरफराज अहमद वहां पर घूम रहा था, लेकिन किसी को शक नहीं हुआ था. खेल समाप्त होने के बाद जब विकास कुमार सिंह ने देखा कि उसकी मोबाइल गायब है तब हल्ला किया.
मोबाइल पैलेस के बाहर फेक दिया था सीम
आरोपी ने मोबाइल चोरी करने के बाद सुंदरनगर चौक स्थित मोबाइल पैलेस के बाहर मोबाइल का सीम निकालकर फेक दिया था. इसके बाद मोबाइल का लॉक खुलवाने के लिए दुकानदार को दिया था. दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया. कुछ देर के बाद ही मामले का भांडाफोड़ भी हो गया.
इसे भी पढ़ें-शराब के नशे में कोमल के साथ कर रहा था जबरदस्ती, विरोध करने पर ओढ़नी से गला घोंटा




