
Giridih: गिरिडीह के पचम्बा में 125वां गोपाष्टमी मेले की तैयारी में जिला प्रशासन जुट चुका है. गोपाल गोशाला प्रबंधन समिति ने भी तैयारी शुरू कर दिया है. शनिवार को गोशाला परिसर में सदर एसडीएम विषालदीप खलको, एएसपी हरीश बिन जमा और सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्यो के साथ बैठक किया. इस दौरान सदस्यो में प्रदीप अग्रवाल, श्रवन केडिया, दिनेश खेतान, प्रकाश सहाय, समेत अन्य सदस्यों ने बताया की इस साल एक नवंबर से आठ दिवसीय गोशाला मेले का आयोजन किया जाना है. इस आठ दिवसीय मेले में कई प्रकार के झूले के साथ भक्तो को चलत मूर्ति के माध्यम से देवी देवताओं के पौराणिक कथाओं से कई अलौकिक घटना को दिखाया जाएगा. इस दौरान सदस्यो ने जानकारी देते हुए कहा की आठ दिवसीय गोशाला मेले के उद्घाटन के लिए कृषि मंत्री बदल पत्रलेख के साथ सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और सदर विधायक सोनू समेत डीसी और अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में कई और मुद्दो पर चर्चा किया गया जबकि एसडीएम खलको ने कहा की पूरे मेले के आयोजन की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से किया जाएगा. एक एक कोने में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है जबकि मेले परिसर में घुसने और निकलने के लिए दो रास्ते का होना जरूरी है, तभी संभव है की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है. एसडीएम ने गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्य से कहा की हर आपत्तिजनक समानों की बिक्री मेले से दो सौ मीटर की दूरी पर नही किया जाएगा तो मनचलों से सख्ती से निपटा जाएगा. इस प्रकार के मनचलों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने है, जिसमें महिला पुलिस भी शामिल है. इस बीच बैठक में कई और सदस्य मुकेश जालान, नरेंद्र सिंह, प्रवीण बगेडिया भी शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बाजारों में महापर्व छठ पूजा की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़





