JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

भाजपा ने फेंका नया पासा, रघुवर ने कहा- झामुमो बसंत सोरेन को बनाये मुख्यमंत्री

Ranchi: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार को अक्षम करार देते हुए भाजपा ने नया पाशा फेंका है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन फ्लॉप मुख्यमंत्री हैं और ऐसे में झामुमो को चाहिए कि वह बसंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाए. मीडिया से बात करते हुए रघुवर ने कहा कि हेमंत सोरेन अक्षम मुख्यमंत्री हैं और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को झारखंड मुक्ति मोर्चा तत्काल बाहर का रास्ता दिखाए. उन्होंने कहा कि झामुमो में राजनीतिक अनुभव वाले कई विधायक हैं. स्टीफन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम, नलिन सोरेन सरीखे काफी सीनियर नेता झामुमो में हैं. झामुमो को इसपर पहल करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि झामुमो की यह मज़बूरी है कि सोरेन परिवार से ही मुख्यमंत्री हो तो युवा तुर्क बसंत सोरेन को झामुमो मुख्यमंत्री बनाए.

इसे भी पढ़ें :जानें कौन है यंग IFS अफसर स्नेहा जिसने UN में कश्मीर मुद्दे पर इमरान की बोलती बंद की

 

मुख्यमंत्री आदिवासी और सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों पर

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री आदिवासी हैं लेकिन इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सबसे ज्यादा अत्याचार आदिवासियों पर ही हो रहा है. हेमंत सोरेन के 19 महीने के कार्यकाल में सबसे ज्यादा आदिवासियों की हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हुई है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है. हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं चरम पर है. इसलिए ऐसे अक्षम और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. उन्होंने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये. कहा कि हेमंत सरकार को ब्यूरोक्रेट्स चला रहे हैं और मुख्यमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं. रघुवर दास ने झामुमो विधायकों से अपील करते हुए कहा कि जिन सपनों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया था और झामुमो इस राज्य के निर्माण के लिए आन्दोलन करने की बात कह रही है उसे पूरा करने के लिए झामुमो के विधायक ऐसे अक्षम और अनुभवहीन मुख्यमंत्री को हटाये.

इसे भी पढ़ें :करीम सीटी शिक्षा संकाय में सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला का समापन

Related Articles

Back to top button