Crime NewsLead News

Ak-47 के साथ जेजेएमपी एरिया कमांडर सहित आधा दर्जन उग्रवादी गिरफ्तार

जशपुर स्थित गांव में किराये पर रह रहे उग्रवादियों को झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर समेत आधा दर्जन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एरिया कमांडर दुनेश लकड़ा उर्फ रवि के विरुद्ध बलरामपुर जिले के विभिन्न थानों में एवं झारखंड के विभिन्न थानों में हमला, मुठभेड़, डकैती, आगजनी, अपहरण समेत 31 मामले दर्ज हैं. जेजेएमपी के एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा उर्फ रवि के अलावे हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गरमुर्गी निवासी रंजीत कुमार महतो, चतरा के टिकैतबंध निवी हेरमन कुमार गन्नुम, गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी राम लकड़ा, पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के नेवरी निवासी तब्सुम अहमद और उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के बनडेगा निवासी गुलाम शहजादा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर एक एके-47, एक मैगजीन, 90 गोली, नक्सली ड्रेस एवं अन्य दैनिक उपयोग के समान पुलिस ने बरामद किया है. झारखंड पुलिस से छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में दुनेश लकड़ा अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है. उनके पास आधुनिक हथियार है. सूचना पर सरगुजा रेंज के आइजी ने जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह एवं बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया. पुलिस की संयुक्त टीम जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित करमा गांव और कुनकुरी में दबिश देकर छः उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर एके-47, मैग्जीन, 90 गोली, नक्सली ड्रेस सहित दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये.

गढ़वा और बलरामपुर इलाके में सक्रिय था एरिया कमांडर, दोस्त बता कर दिलाया था कमरा

एरिया कमांडर टुनेश लकड़ा गढ़वा बलरामपुर इलाके में सक्रिय था. पुलिस नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव से राम लकड़ा, रंजीत महतो, हेरमन कुमार गन्नुम को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपी करमा में किरायेदार के रूप में कुछ दिन से रह रहे थे. वहीं गुलाम शहजादा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ गिरफ्तार किया गया. टुनेश मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर रह रहा था. तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है. वर्तमान में कुनकुरी स्थित एक मकान में किराये पर रहता था. टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में दोस्त के रूप में रखवाया था. तब्सुम अहमद लगातार टुनेश के संपर्क में था. बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था. टुनेश के विरूद्ध बलरामपुर में 13 एवं झारखंड में 18 मामले दर्ज हैं. दुनेश लकड़ा को वर्ष 2012 में शंकरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के कारण जेजेएमपी के दुर्दात उग्रवादी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढे़ं- पीएम मोदी ने अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर सुविधाओं की रखी नींव, CUJ भी हुआ ऑनलाइन शामिल

Related Articles

Back to top button