ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा: 50वें श्याम महोत्सव के अंतिम दिन संगीतमय अखंड ज्योति पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिया साथ

Chaibasa : श्री श्याम प्रचार मंडल चाईबासा द्वारा आयोजित 50वें श्याम महोत्सव स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के अंतिम दिन कोलकाता के अखंड ज्योति पाठ वाचक संदीप सुल्तानिया ने संगीतमय झांकी के साथ पाठ प्रस्तुत किया. इनके साथ ही विशाल पंडाल में मौजूद हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति पाठ किया.

इससे पहले सोमवार की रात को भजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद से आए मिनी, परितोष, शुभम-रूपम कोलकत्ता एवं भजन गायक मनीष गर्ग जयपुर ने साथी कलाकारों के साथ रात भर भजनों की अमृत वर्षा की. उपस्थित लोग उनके भजनों पर रात भर झूमते रहे. संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा की 50वां महोत्सव देखना अपने आप में सुखद अनुभव है. 50 वर्षों से लगातार जो भी लोग श्याम बाबा की सेवा में लगे हैं, वे सभी बधाई के पात्र हैं. सचिव दिलीप अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सबके प्रयास के कारण ही संभव हो पाया है.

श्‍याम पर‍िवार का भी म‍िला सहयोग

कार्यक्रम संयोजक गौरीशंकर चिरानिया ने कहा कि इस आयोजन को करने में उनको सहयोगी संस्था श्याम परिवार का भी पूरा सहयोग मिला. उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सभी का धन्यवाद प्रकट किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया. इसके साथ ही श्याम महोत्सव स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की श्याम बाबा की आरती के साथ समाप्ति की गई.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : शादीवाले घर से दो लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी । एमजीएम में बंद घर का ताला तोड़ दो लाख का सामान टपाया

Related Articles

Back to top button