
Giridih : पीएम मोदी के 72वें जन्मदिवस को पूरा देश और भाजपा पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ. दुसरी तरफ शनिवार को गिरिडीह में ही पीएम मोदी की दो मुंह बोली बहनों सेजल और चाहत साहु के साथ उसके माता-पिता रामबाबू साहु और बबली साहु ने भी जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया. शहर के मोहलीचुंवा में ही सेजल और चाहत ने कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटा साथ ही इलाके के जरुरतमंदो छात्रों के बीच बैग के साथ कॉपी-किताब समेत कई समानों का वितरण भी किया. मौके पर भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, राजेश जायसवाल, मनोज मोर्या भी शामिल हुए.

भाजपा नेता सुरेश साहु ने कहा कि देश एक यशस्वी पीएम का जन्मदिन मना रहा है. जिसने पूरे विश्व में भारत की छवि का लोहा मनवाया है. विश्व गुरु बनने की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्योंकि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ ऐसी कई योजनाओं ने पीएम मोदी को अलग पहचान दिया है. जिसका फायदा हर वर्ग तक पहुंच रहा है. इस दौरान बबली साहु ने कहा कि उनकी दोनों बेटियां करीब आठ सालों से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाती आ रही है. इतना ही नही हर साल उनकी दोनों बेटियां पीएम मोदी को रक्षाबंधन पर राखी भी भेजती है. हर साल पीएम कार्यालय से उनकी बेटियों को प्रशस्ति पत्र भी भेजा जाता है. बबली साहु ने कहा कि पीएम ने शिक्षा से जुड़ने का मंत्र हर वर्ग को दिया. इसलिए उनकी दोनों बेटियां जन्मदिवस पर इलाके के जरुरतमंद बच्चों के बीच कॉपी-किताब और बैग का वितरण करती है. इधर कार्यक्रम को सफल बनाने में अशंराज साहु, हरमिंदर सिंह बग्गा, मनोज साहु, टुकुन दा, प्रकाश दास, शालू देवी, संजू देवी ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई. जबकि जन्मदिवस पर रेणु देवी, बबीता सिंह, सीमा देवी, दिलीप साव, परमानंद साव, राहुल कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: “मोदी@ 20 पुस्तक” के विमोचन पर बोले राज्यपाल, कहा- प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश का मान बढ़ाया है




