
Mumbai : बॉलीवुड के स्टार एक्टर ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) सोमवार को 48 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 10 जनवरी, 1974 को मुंबई में हुआ था. जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) से जुड़ा उनका पहला लुक सामने आया है.
ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- वेधा. उनकी फोटो देख फैन्स क्रेजी हो गए हैं. सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि उनकी दाढ़ी बढ़ी है, सिर से खून टपक रहा है और उन्होंने गॉगल लगा रखा है. उन्होंने डार्क रंग का कुर्ता पहन रखा है, जिसपर सफेद रंग की एब्रायडरी बनीं हुई है. आपको बता दें कि ये फिल्म तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है. इसमें उनके साथ लीड रोल में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें :लॉकडाउन में फाइनांस कराया था ऑटो, नहीं भर पा रहा था किश्त, फांसी लगाकर दे दी जान
एक्शन थ्रिलर फिल्म है विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग दुबई में शुरू हो गई है. 2017 की एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है. इस फिल्म का इंतजार काफी वक्त से फैन्स कर रहे हैं.
फिल्म में सैफ पुलिस वाले का और ऋतिक गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे. वहीं, तमिल फिल्म की बात करें तो इसमें आर माधवन ने पुलिस इंस्पेक्टर का और गैंगस्टर के किरदार में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया था. यही जोड़ी इस रीमेक को भी डायरेक्ट कर रही है. बता दें कि ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें :4896 रिक्त पदों का विज्ञापन रद्द कर सरकार ने जारी किया 956 पद का नोटिफिकेशन, इसपर भी हो रहा विवाद
19 साल बाद साथ दिखेंगे सैफ-ऋतिक
आपका बता दें कि सैफ और ऋतिक 19 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन पर आपस में भिड़ते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों साल 2002 में फिल्म ना तुम जानो ना हम में दिखे थे. बता दें कि ऋतिक रोशन आखिरी बार 2019 में आई फिल्म वॉर में नजर आए थे.
वैसे, रिपोर्ट्स की मानें तो वे जल्दी ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे. हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई. दीपिका फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी है.
इसे भी पढ़ें :National Corona Update: 24 घंटे में 1.80 लाख संक्रमित मिले, महाराष्ट्र, बंगाल व दिल्ली में सर्वाधिक
लंबे समय से नहीं दिखे फिल्म में
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन लंबे समय से किसी फिल्म में नजर आए है. वे आखिर बार फिल्म वॉर में दिखे थे. इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब खबर आ रही है कि ऋतिक हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड (Samantha Lockwood) के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के साथ फोटोज शेयर की थी. एक फोटो में दोनों एक साथ कैमरा में पोज दे रहे थे. वहीं, दूसरे फोटो में दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आ रहे थे. इन फोटोज उन्होंने लिखा- फिल्मी परिवार से आने वाले इस एक्टर से मिलने में मजा आया, एक्शन पसंद है और हवाई. सुपरस्टार @hrithikroshan.पिछले काफी समय से सामंथा और ऋतिक किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं, इसकी खबरें आ चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
इसे भी पढ़ें :पिस्टल का भय दिखाकर पूछ रहा था प्यार करती हो या नहीं, गया जेल




