Jamshedpur

पिस्टल का भय दिखाकर पूछ रहा था प्यार करती हो या नहीं, गया जेल

Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड़ का रहने वाला मो. इरफान उर्फ भोपट ने पिस्टल का भय दिखाकर कदमा की रहने वाली एक युवती से यह कहलवाना चाह रहा था कि वह भी उससे प्यार करती है. इस बीच भाई के पहुंच जाने के कारण भोपट वहां पर पिस्टल छोड़कर ही फरार हो गया था. पुलिस ने भोपट को गिरफ्तार करके सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है.

एक जनवरी की है घटना

घटना एक जनवरी के दिन घटी थी. घटना के दिन भोपट अपने साथी आलू उर्फ भुटरा के साथ युवती के घर पर कदमा स्कूटी से गया हुआ था. सुबह 8.30 बजे वह नये साल का ग्रिटिंग भी लेकर गया था. हाथ में पिस्टल भी था. नॉक करने के बाद जब युवती घर के बाहर आयी थी, तब उसने साफ पूछा कि प्यार करती की नहीं. इसके बाद कहा कि अगर नहीं करती हो तो गोली मार देंगे और खुद को भी मार लेंगे. इस बीच ही युवती का भाई पहुंच गया था.

आलू है फरार

घटना का दूसरा आरोपी आलू उर्फ भुटरा अभी तक फरार है. पुलिस का कहना है कि दोनों गौरीशंकर रोड के ही रहने वाले हैं. दोनों छटे हुए बदमाश हैं. घटना के संबंध में कदमा थाने में युवती के बयान पर दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. घटना के बाद से ही दोनों फरार थे. भोपट के घर आते ही  पुलिस ने मुखबिरो की निशानदेही पर छापेमारी कर देर रात उसे दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें- चाईबासा : कोर्ट में छह जज समेत 81 कर्मचारी संक्रमित, सीख लेने की जरूरत : रविशंकर

Related Articles

Back to top button