
Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के धनवार घोड़तंबा मेन रोड स्थित महतासार के समीप रविवार दोपहर हुई दो बाइक के टक्कर के बाद पीछे से आ रहे बोलेरो की चपेट में आने से दो युवकों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतकों में धनवार के लतबेद गांव निवासी सादिक अंसारी का बेटा मुशरफ अंसारी और दूसरा कोडरमा के मुरहा निवासी कार्तिक राय का बेटा फिरदोरी राय है. लेकिन घटना के बाद घटनास्थल में कोहराम मच गया. स्थानीय लोग इस दौरान दोनों को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन मौके पर ही दोनो युवकों की मौत हो गईं. वहीं जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पहुंच कर देखा की उनके घर के चिराग का शव जमीन पर पड़ा है. वही जानकारी मिलने के बाद घोड़तंबा ओपी पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि दोनों बाइक सवार युवक काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए गुजर रहे थे. इसी दौरान दोनों के बाइक की टक्कर आमने सामने हुई, और दोनों जमीन पर गिर पड़े. गिरने से दोनो को चोट लगी, इसे पहले की दोनो खुद को संभाल पाते, विपरीत दिशा से आ रहे एक बोलरो दोनो को कुचलता हुआ निकला. हालाकी बोलेरो को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया. जबकि मुसरफ अंसारी और फिरदौरी राय की मौत मौके पर हो गई. इस दौरान घोड़तंबा ओपी की पुलिस ने घटनास्थल से लोगो की भीड़ को हटाया, और दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.




