
Giridih: गोतस्करों से जिले के बेंगाबाद थाना पुलिस ने पांच गोवंश को गुरुवार देर रात मुक्त कराया. एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने बेंगाबाद चौक में वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से पांच गोवंश को तस्करों से मुक्त कराया. इस दौरान गोतस्कर पांचों गोवंश को बिहार से बंगाल प्रतिबंधित मांस की तस्करी के लिए ले जा रहे थे. मौके पर ही पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया तो वहीं बरामद पांचों गोवंश को पचम्बा गोपाल गोशाला में भेजा गया.
गिरफ्तार तस्करों में कोलकाता के हावड़ा निवासी शेख अमजद और बिहार के नवादा निवासी मोहम्मद लाल शामिल है. दोनो से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों समेत चार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.




