
Jamshedpur : सोमवार से सरकारी स्कूल सहित सभी सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के पहली से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थी ऑफलाईन के लिए स्कूल आ सकेंगे. जिले में स्कूल खोलने को लेकर साफ-सफाई के साथ ही सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. स्कूलों में अभी 9वीं से लेकर 12वीं तक की ऑफलाइन क्लास संचालित किये जा रहे हैं. 7 मार्च से पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी भी ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल आएंगे.
हालांकि, ऑफलाइन क्लास के बाद भी विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी रहेगा. जो विद्यार्थी ऑफलाइन क्लास के लिए स्कूल नहीं आएंगे उनके लिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से ऑनलाइन क्लास को पहले की तरह ही जारी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं. वहीं स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल बुला सकेंगे. बिना अभिभावकों की अनुमति के किसी भी वि़द्यार्थी को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा. वैसे पहली से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए फाईनल परीक्षा के आयोजन को लेकर कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है. इन कक्षाओं की फाइनल परीक्षा के आयोजन को लेकर मार्च के बाद निर्णय लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-Russia-Ukraine dispute: जमशेदपुर में साझा नागरिक मंच का प्रदर्शन, कहा- तत्काल बंद होनी चाहिए लड़ाई




