JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : शराब पीने का आदी 55 वर्षीय टेंपो चालक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूमपाइप बस्ती के किशोरी नगर में रहने वाले 55 वर्षीय टेंपो चालक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक अश्वनी मैती शराब पीने का आदी था. अक्सर शराब के नशे में ही टेंपो भी चलाता था. दोपहर 12.30 बजे के करीब उसने फांसी लगा ली.

बताया जा रहा है कि उस समय उसकी पत्नी बाजार गई हुई थी. जबकि उसका एक पुत्र अमित मैती 12वीं की परीक्षा देने के लिए गया हुआ था. 2.30 बजे के लगभग उसकी पत्नी जब घर पहुंची तो उसके पति को फंदे से लटका हुआ पाया. जिसके बाद आस-पड़ोस के सहयोग से उसे फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Related Articles

Back to top button