
Ranchi : केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की है. ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक ओपन हो चुका है. 20 से अधिक विभागों में नियुक्ति के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा ली जायेगी. यह परीक्षा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( एसएससी सीजीएल 2020 ) के नाम से ली जायेगी.
इसे भी पढ़ें-कृषि कानून के विरोध का रहा मिला-जुला असर, आगे आंदोलन को तेज करने की योजना
परीक्षा में शामिल होने को इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार सेंट्रल एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर एप्लीकेशन भर सकते हैं. आवेदन के बाद चहले चरण की परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 29 मई 2021 से 7 जून 2021 तक ली जायेगी. सीजीएल के नाम से यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए ली जाती है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है.
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
इस भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनरल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क (यूडीसी) के पद पर नियुक्ति होगी.
योग्यता
किसी भी फील्ड में ग्रेजुएट युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. केवल जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद के लिए ग्रेजुएशन एवं 12वीं में मैथ्स में 60 फीसदी अंक जरूरी है. असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर/असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रेफरेंस सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमबीई, एमकॉम, एमबीएस, सीएस डिग्री धारकों को दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें-जेल में मारपीट करनेवाले पीएलएफआइ उग्रवादियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
आयु सीमा
कुछ पदों कि लिए आधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, कुछ पदों के लिए 30 वर्ष और कुछ के लिए 32 वर्ष तय की गयी है. एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जायेगी.
फीस
सामान्य व ओबीसी – 100 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला वर्ग को कोई फीस नहीं देनी.
फीस का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, मास्टर कार्ड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मेस्ट्रो, रुपये क्रेडिट कार्ड, एसबीआई चालान से किया जा सकता है
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 31 जनवरी 2021
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि – 2 फरवरी 2021
ऑफलाइन चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि – 4 फरवरी 2021
चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि – 6 फरवरी 2021
टीयर-1 परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) – 29 मई 2021 से 7 जून 2021




