
Chaibasa : रांची–चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई मुफस्सिल थाना अंतर्गत शारदा गांव के समीप बस के चपेट में आने से एएनएम नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल नर्स को सदर अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना अंतर्गत बोदरा बासा निवासी सीमा मोहिता हंस एएनएम नर्स रोज की तरह ड्यूटी करने के लिए अपनी स्कूटी से अमराय गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी. जब वह मुफस्सिल थाना अंतर्गत शारदा गांव पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस स्कूटी में धक्का मारकर फरार हो गया इस दुर्घटना में नर्स ने स्कूटी लेकर जमीन पर गिर पड़ी. बाद में घायल नर्स को सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया जहां इलाज चल रहा है. इस दुर्घटना में नर्स की दोनों पैर और हाथ में गंभीर चोटें लगी है.




