BiharCorona_Updates

#Bihar में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 23, #TablighiJamaat से जुड़े लोगों की खोज जारी

Patna: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. वहीं बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 23 हो गयी.

राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआइ) के निदेशक डा. प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा निवासी दो लोगों के नमूने जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी आबुधाबी से अपने घर लौटा था.

इसे भी पढ़ेंःजानिए झारखंड के किस जिले के कितने लोग गये थे निजामुद्दीन

बिहार में 23 लोगों कोरोना से संक्रमित

बिहार में अब तक तक 1054 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1033 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया और एवं 23 संक्रमित पाए गए हैं. मुंगेर के एक निवासी की कोरोना वायरस संक्रमण से 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी .

गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.

तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की खोज

वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के 24 लोगों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरे देश में हड़कंप है. तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के 86 लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिनमें से 37 लोगों की पहचान की जा चुकी है.

पटना में 17 और बक्सर में 11 मौलवियों का सैंपल लिया गया. हाल ही में पटना जिला प्रशासन ने शहर के फुलवारी संगी मस्जिद में किर्गिस्तान से आए 7 मौलवी और समनपुरा के एक घर में 8 मौलवी और उनके दो गाइड को कोरेंटाइन किया था. उस दौरान इनकी स्क्रीनिंग हुई थी. अब तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना पुष्टि के बाद मंगलवार को इनका सैंपल लिया गया.

इधर, बक्सर में तब्लीगी जमात से आए 11 विदेशी मौलवियों की कोरोना की जांच जिला प्रशासन करा रहा है. जिले के डीएम ने जानकारी दी कि बक्सर जिले में कुल 11 विदेशी आए हैं, जो डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर की एक मस्जिद में रह रहे हैं. इनमें इंडोनेशिया के सात और मलेशिया के चार लोग शामिल हैं. इनके साथ मुंबई के भी दो लोग हैं. इनसभी लोगों को डुमरांव में कोरेंटाइन कर दिया गया है. वहीं जमात के बाकी लोगों की खोज पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः#TablighiJamaat में शामिल होकर आये मस्जिद के सदर की मेडिकल जांच, बेरमो से पहुंची थी टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button