
Bermo : बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा डीवीसी के स्थानीय हॉस्पिटल से स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम बोकारो डीसी के निर्देश पर बोकारो थर्मल जनता नगर निवासी मदीना मस्जिद के सदर के आवास पर मंगलवार को उनकी जांच करने आयी.
जांच टीम में जरीडीह पीएससी केंद्र अवधेश यादव, एएनएम मार्था तिर्की, सीएचओ पुष्पा, डीवीसी हॉस्पिटल से कृष्णा तथा आंगनबाड़ी सेविका बिनीता प्रसाद शामिल थीं.
जांच टीम ने सदर के शरीर का तापमान लिया गया. तापमान 98 डिग्री फॉरेनहाइट था. जांच टीम ने उनके ब्लड की जांच नहीं की.
जांच टीम के द्वारा पूछे जाने पर सदर ने बताया कि वे 12 मार्च को दिल्ली से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से चंद्रपुरा उतरकर डीवीसी बोकारो थर्मल के स्टेशन बस से बोकारो थर्मल आये थे.
इसे भी पढ़ें : #CoronaUpdates: रिम्स में मंगलवार को 17 संदिग्धों के सैंपल की जांच, सभी निगेटिव मिले
डॉक्टर से करवायी जांच
दिल्ली से आने के बाद सदर को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ गले में खरास की शिकायत के बाद परिजन डीवीसी हॉस्पिटल के डॉक्टर नीतीश कुमार से जांच के लिए ले गये थे.
सदर ने जांच टीम से कहा कि 27 मार्च से उन्हें बुखार नहीं है. डॉक्टर ने जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि जब वे आये थे तो उनको बुखार, सर्दी, खांसी एवं गले में दर्द भी था.
इसे भी पढ़ें : #Howrah-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के समय पर चलेगी पार्सल ट्रेन, सप्ताह में दो दिन मंगा सकेंगे जरूरी सामान
निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात में शामिल होने गये थे सदर
बोकारो थर्मल जनता नगर मदीना मस्जिद के सदर दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी ए जमात की मरकज में शामिल होने के लिए दिल्ली गये थे. वहां से वे 11 मार्च को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बोकारो थर्मल के लिए चले थे.
इसे भी पढ़ें : #Corona पॉजिटिव पायी गयी मलेशियाई महिला में नहीं मिले थे संक्रमण के लक्षण




