Fashion/Film/T.V

सुनील ग्रोवर ने बताया उन्‍हें लड़कियां बनना क्यों पसंद हैं?

आजतक के एक निजी कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने शिरकत की थी. इस दौरान सुनील ग्रोवर ने कई तरह की बाते शेयर की. कपिल शर्मा के साथ अपने विवाद और लड़कियों के किरदार निभाने तक की बात की. बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर ने बताया कि, लड़कियों के कैरेक्टर मुझे नैचुरल आते हैं. मैं उनसे बहुत प्रेरित हूं. मुझे उन्हें देखते रहना काफी पसंद है. चाहे वो किसी भी रीजन या स्टेट से हो. जैसे मैं अभी रिंकू भाभी का कैरेक्टर कर रहा हूं. वो बिहार से हैं, मैं उसे कर लेता हूं. मैं लड़कियों को गौर से देखता हूं, उन्हें ऑब्जर्व करता हूं, मुझे उन्हें देखना पसंद है.

गुत्थी के सवाल पर उन्होंने कहा कि, गुत्थी का जो कैरेक्टर है, ये उन लड़कियों से प्रेरित है जो शर्माती रहती हैं. मुझे देखकर बड़ा अच्छा लगता था. स्कूल के एनुअल फंक्शन में उन्हें देखकर मुझे अच्छा अनुभव होता था. उन्हें देखकर जैसा मुझे महसूस हुआ, उसे मैंने अपने किरदार में शामिल किया.

गुलाटी किरदार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मेरे बहुत सारे अंकल हैं जो चीजें एक्सप्लेन करते रहते हैं. इनमें मेरे पापा भी आते हैं. उनकी अपनी फिलासफी होती है. उन्हें इम्प्रेस करने में बड़ा मजा आता है. गुलाटी का किरदार इन्हीं लोगों से प्रेरित है.

सुनील ने बताया कि, वुमन कैरेक्टर ज्यादा अच्छा था. मुझे डाक्टर के रूप में थोड़ी परेशानियां हुईं. गुत्थी के कैरेक्टर की वजह से मुझे स्टेज पर जाने से पहले लिपस्टिक की आदत पड़ गई थी. एक बार मैं मशहूर गुलाटी का कैरेक्टर कर रहा था. शूट पर जाने से ठीक पहले लगा कि मैं लिपस्टिक लगाना भूल गया. बाद में पता चला कि अरे मैं तो गुलाटी का किरदार शूट कर रहा हूं.

Related Articles

Back to top button