Giridih

गिरिडीह: सकरी नदी से हर रोज होता है बालू का अवैध उठाव, छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर जब्त

Giridih: गिरिडीह टास्कफोर्स की बैठक होने के बाद गुरुवार को गावां प्रखंड में अवैध बालू के उठाव के खिलाफ गावां प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. गावां अंचलाधिकारी अविनाश रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अवैध बालू उठाव के खिलाफ गावां सकरी नदी में छापेमारी अभियान चलाया गया. सीओ के नेतृत्व में गांवा पुलिस जैसे ही छापेमारी करने के लिए सकरी नदी पहुंचे तो नदी से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टर चालक बालू लोड ट्रैक्टर को लेकर इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस जवानों ने दो ट्रैक्टर को खदेड़कर चालक के साथ पकड़ लिया. हालांकि अन्य ट्रैक्टर चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहे. गावां थाना के आस-पास बहने वाली नदियों से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर से अवैध बालू का उठाव कर अन्य प्रखंडों में बेचा जा रहा है. नदी से लगातार बालू उठाव होने से नदी की संरचना भी खराब हो रही है. मामले में सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि अवैध बालू उठाव को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर आज कार्रवाई की गई है. कहा कि किसी भी सूरत पर सकरी नदी से अवैध बालू का उठाव नहीं होने दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव पारित, टाना भगतों के परिवारों को 200 यूनिट मासिक निशुल्क बिजली, राज्य कर्मियों की पेंशन योजना में संशोधन

Related Articles

Back to top button