Giridih

बिजली दर में वृद्धि से आक्रोशित भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

Giridih: झारखंड में बढ़े बिजली दर का भारतीय जनता युवा मोर्चा के गिरिडीह इकाई गुरुवार को जमकर विरोध जताया है. बढ़े दर के विरोध में मोर्चा की गिरिडीह इकाई ने गुरुवार की शाम झंडा मैदान से पैदल मार्च कर टावर चौक पहुंची और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी ने किया. मौके पर मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के युवा, महिला, आम जनमानस चाहे वो कोई भी वर्ग से हो सभी को ठगने का कार्य कर रही है.

पूर्व में हेमंत सोरेन की सरकार ने ठगा अभी मौजूदा समय में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही तुरंत चपाई सोरेन के द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है. सरकार को लोगों की आय कैसे बढे इसपर विचार करना चाहिए, लेकिन सरकार के लोगों के पॉकेट से किस प्रकार पैसा खींचा जाए इसपर कार्य कर रही है. युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा यह सरकार झूठी और निकम्मी के साथ भ्रष्टाचारी भी है झूठी बातों के दम पर सरकार तो बना ली मगर अब जिसके वोट से सरकार बनाई उसी को परेशान करने का कार्य कर रही है. आने वाले चुनाव में झारखंड की जनता इस सरकार को झारखंड से उखाड़ कर फेंकने का भी कार्य करेगी.पुतला दहन मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, संदीप देव, चुनू कांत, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रंजीत राय, विक्की गुप्ता, सौरभ सिन्हा, बबलू दास, सुमित पांडे, अमित आर्य, गोतम भादानी, कीर्तिक यादव, रणवीर यादव, राजेश विश्वकर्मा, लखन गुप्ता, संजीव, जुगनू, सचिन सिंह , निखिल पांडेय, नीरज नयन, रमेश चंद्रवंशी, अंकित पाठक, रोहित चौहान,अभिजीत आनद सहित दर्जनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: सकरी नदी से हर रोज होता है बालू का अवैध उठाव, छापेमारी के दौरान दो ट्रैक्टर जब्त

Related Articles

Back to top button