Crime NewsSahibganj

साहिबगंज में आगजनी में पांच घर जलकर खाक, भाजपा नेता ने की पीड़ितों की मदद

Sahibganj: मंडरो प्रखण्ड के कोड़ीखुटौना पँचायत के कमलदाहा में अचानक आग लग जाने की हुई घटना में पांच घर आग की भेंट चढ़ गए. जिसके कारण इन सभी घरों मे रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से लगभग 2 से 3 लाख का नुकसान बताया जा रहा है. इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और पीड़ित परिवारों से मिल कर घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की. वही घटना की जानकारी मिलने पर मंडरो प्रखंड के पूर्व भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अजय भगत उर्फ लड्डू भगत भी मौके पर पहुंचे और तत्काल अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की. परिवार को कम्बल,5 किलो चूड़ा,गुड़,पावरोटी,मोमबती सलाई सहित नकद देकर उनकी मदद की. भगत ने बाद में भी पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन भी दिया.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा: जंगल में फंदे पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button