GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह और धनबाद को सीएम ने दिया 465 करोड़ की 310 योजनाओं की सौगात, परिसंपत्तियों का किया वितरण

कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

Giridih: कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र गांडेय में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने गिरिडीह और धनबाद जिले को 465.14 करोड़ की 310 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के 13.06 लाख लाभुकों के बीच 639.16 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया.

गिरिडीह जिले के 8.03 लाख और धनबाद जिले के 5.03 लाख लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिला. धनबाद और गिरिडीह जिले में 465.14 करोड़ की 310 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. हजारों की संख्या में धनबाद और गिरिडीह के लाभुक कार्यक्रम में शामिल हुए.

धनबाद की सीमा पर अवस्थित गिरिडीह जिले के कैलूडीह मैदान ताराटांड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इनके अलावा मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मथुरा महतो, विधायक सुदिव्य कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये सरकार व्यापारियों की सरकार नहीं है, ये सरकार झारखंड की मूलवासी आदिवासियों की सरकार है. यह सरकार रांची से नहीं गांव से चलती है. कहा- जिस काम के लिए दलालों का चक्कर लगाना पड़ता था, वो काम अब बंद हो गया है.

हमने ऐसा कानून बना दिया कि जो भी बूढ़ा-बुजुर्ग होंगे, सभी को पेंशन मिलेगा. आज ढिबरी लेकर ढूंढने से भी नहीं मिलेगा कि कोई पेंशन से वंचित मिलेगा. मईंया योजना के लिए भी किसी को जाने की जरूरत नहीं है, आज गांव में टोला में सभी को इस योजना का लाभ मिल रहा है. किसानों का ऋण माफ हो रहा है, बिजली बिल माफ हो रहा है, बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल का निर्माण हो रहा है.

हम सरकारी मुलाजिम के लिए भी काम कर रहे हैं. आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहायक पुलिस समेत कई लोगों को लाभान्वित करने का काम हमारी सरकार ने किया है.

राज्य में दो-चार महिने में चुनाव होने की घंटी बजने लगी है. राज्य में बाहर से राजनितक गिद्ध मडराने लगा है कोई असम से आ रहा है कोई छत्तिसगढ़ से, आने वाले समय में बड़े बड़े गिद्द आने वाले हैं, जो जात के नाम पर धर्म के नाम पर आपको बांटने की कोशिश करेगा. कोरोना में काम करते हुए हमारे दो-दो मंत्री शहिद हो गए.

राज्य में जितने भी छात्रावास हैं, वहां छात्रों को सरकार की तरफ से मुफ्त भोजना मिलेगा. अब बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना है, खाना बनाने की जरूरत है.

गरीब लोग बच्चियों को बोझा समझते हैं, आठवीं, नौवां पास करते ही उसके लिए लड़का ढूंढने लगती है. सीएम ने लोगों को ऐसा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि आप सरकारी योजना का लाभ लीजिए और बच्चों को पढ़ाइये. बच्चियों को पढ़ाइयेगा तभी आगे की पीढ़ी में सुधार होगा. सावित्री बाइ योजना, गुरू जी क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं सरकारी बच्चों को पढ़ाने के लिए चला रही है.

 

Related Articles

Back to top button