World

उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, अमेरिका की बढ़ी टेंशन

Pyongyang : उत्‍तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है. उत्‍तर कोरिया की Yonhap न्यूज एजेंसी  ने इस परीक्षण की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि इस क्रूज मिसाइल ने करीब 1500 किमी दूर अपने लक्ष्‍य पर सटीक वार किया. उत्‍तर कोरिया ने इस मिसाइल को रणनीतिक हथियार करार देते हुए बेहद अहम करार दिया है. वहीं,अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर चेतावनी दी है. यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय किया है जब उसका परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका से लंबे समय से गतिरोध चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : क्या सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ेंगे विराट और रोहित के साथ देंगे कमान

यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने उत्तर कोरिया के अधिकारी के नाम का उपयोग करते हुए बयान में कहा, “यह गतिविधि डीपीआरके के अपने सैन्य कार्यक्रम को विकसित करने और अपने पड़ोसियों तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरों को जारी रखने का संकेत देती है.”

योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से कहा, “पिछले दो सालों की वैज्ञानिक और विश्वसनीय हथियार प्रणाली के विकास की प्रक्रिया के आधार पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का विकास किया गया. यह रणनीतिक रूप से बहुत महत्व हथियार है.”

केसीएनए के मुताबिक, नई मिसाइल का परीक्षण का शनिवार और रविवार किया गया. स्पुतनिक के अनुसार, उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की मिसाइल ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदने से पहले 1500 किलोमीटर की दूरी तय की. केसीएनए ने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा और यह दो साल की तैयारी तथा शोध का परिणाम था.

केसीएनए के मुताबिक, “मिसाइल के पुर्जों का विस्तृत परीक्षण, इंजन ग्राउंड थ्रस्ट टेस्ट, विभिन्न उड़ान परीक्षण, नियंत्रण एवं मार्गदर्शन परीक्षण, वारहेड पावर टेस्ट आदि सफलतापूर्वक किए गए.” उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया गया. उसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल ने 7,580 सेकंड उड़ान भरकर 1500 किमी दूर अपने लक्ष्‍य का सटीक भेदन किया.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची में दो संक्रमित मिले और राज्य में 11

उत्‍तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब 16 से 26 अगस्‍त तक दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने युद्धाभ्‍यास किया है. इस युद्धाभ्‍यास के दौरान उत्‍तर कोरिया भड़क गया था और उसने वॉशिंगटन तथा सोल पर क्षेत्र की सुरक्षा को ताक पर रखने का आरोप लगाया था. तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी भी दी थी.

इससे पहले अमेरिका के सैन्‍य जनरल ग्‍लेन वानहेर्क ने पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका उत्‍तर कोरिया की ओर से दागी जाने वाली किसी भी मिसाइल का जवाब देने के लिए तैयार है. इससे पहले पिछले दिनों दक्षिण कोरिया ने भी पहली बार अत्‍याधुनिक किलर पनडुब्‍बी की मदद से समुद्र के नीचे से मिसाइल (SLBM) दागने में सफलता हासिल की थी. यह पनडुब्‍बी एयर इंडिपेंडेंट पावर (AIP) से लैस है और दुश्‍मन को अपनी भनक दिए बिना कई दिनों तक समुद्र के जल में छिपी रह सकती है. गैर परमाणु ऊर्जा से चालित यह पनडुब्‍बी KSS-III स्‍टील्‍थ तकनीक से लैस है.

Related Articles

Back to top button