Lead NewsNationalNEWS

क्या सीमित ओवर क्रिकेट की कप्तानी छोड़ेंगे विराट और रोहित के हाथ देंगे कमान

New Delhi: सीमित ओवर क्रिकेट में भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऐसी चर्चा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली वन डे व टी-20 की कप्तानी रोहित शर्मा को सौपेंगे. विश्वस्त सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है. गाहेबगाहे यह चर्चा चलती रहती है कि सीमित ओवरों की कप्तानी के लिये रोहित शर्मा बेहतर है. खासकर आइपीएल में मुंबई इंडियन को सबसे सफल टीम बनाने के बाद से क्रिकेट प्रेमी रोहित की कप्तानी के मुरीद बने हैं.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची में दो संक्रमित मिले और राज्य में 11

सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 32 साल के विराट कोहली जो इस समय भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं और भारत के अब तक के सबसे सफल कैप्टन रहे हैं, उन्होंने रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है. रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने इस बाबत कुछ माह के दौरान रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की है. जाहिर है इसके बाद टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे.

Related Articles

Back to top button