JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: 24 घंटे में रांची में दो संक्रमित मिले और राज्य में 11

Ranchi: राजधानी वासियों के लिये यह राहत वाली खबर है. बड़े दिनों के बाद रांची में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या दो रही है. इधर, रविवार को 24 घंटे में 11 संक्रमित मिले हैं. जिनमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व देवघर में 2-2 और धनबाद, खूंटी व रामगढ़ में 1-1 संक्रमित मिले हैं. नये मरीजों के साथ झारखंड में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 348073 हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःआज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, समारोह में अमित शाह भी होंगे शामिल

रविवार को 24 घंटे में 12 मरीजों ने कोरोना को मात दी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 342813 हो गई है. अच्छी बात यह है कि राज्य में कोरोना से होने वाली मौत रूक गई है. सितंबर माह में मात्र एक मौत धनबाद में हुई है.

 

इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या में भी गिरावट आ रही है. सोमवार सुबह तक राज्य में 127 सक्रिय मरीज बचे हैं. इनमें सिर्फ रांची जिला ही ऐसा है जहां सक्रिय मरीजों की संख्या दस से अधिक है. रांची में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 77 बची है. इसके बाद धनबाद-8, पूर्वी सिंहभूम-9, पश्चिमी सिंहभूम में 6 सक्रिय मरीज हैं. जाहिर है राज्य के बीस जिलों में पांच या इससे कम सक्रिय मरीज हैं. गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, पलामू व सिमडेगा में फिलहाल एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button