Crime NewsJamshedpurJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

रेल एसपी ऋषभ कुमार झा सहित आठ पुलिस अधिकारियों को 15 अगस्त को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक

Ranchi: झारखंड पुलिस के 8 पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीरता पदक दिया जाएगा. आइपीएस ऋषभ कुमार झा, खूंटी के पूर्व एएसपी अभियान रहे अनुराग राज, गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, एसीबी में पदस्थापित इंस्पेक्टर सुरेश राम, हजारीबाग जिला में पदस्थापित रोहित कुमार रजक, हीरालाल ठाकुर, अनिरुद्ध कुमार ओझा, यशवंत महतो का नाम शामिल है. तत्कालीन तोरपा एसडीपीओ ऋषव कुमार झा वर्तमान में जमशेदपुर में रेल एसपी के पद पर पदस्थापित है. एएसपी अभियान रहे अनुराग राज अपने पैतृक संगठन मे लौट गये है. यह वीरता पदक खूंटी के रनिया में पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के बॉडीगार्ड विक्रम टोपनो को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए दिया गया है. एटीएस में पदस्थापित पारसनाथ ओझा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: ED को जांच में सहयोग करें CM हेमंत, धमकी ना दे JMM: भाजपा

35 पुलिस कर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

केद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात झारखंड कैडर के आईपीएस साकेत कुमार सिंह, हवलदार कैलाश प्रसाद, हवलदार सत्येंद्र नाथ, हवलदार राम जन्म प्रसाद, हवलदार तिल प्रसाद जैसी, एएसआई मनोज कुमार राय, एएसआई सुनील कुमार राय, हवलदार नंदजी यादव, संचमान तमांग, इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन, सूबेदार मेजर देव कुमार राय, एसआई देवनंदन प्रसाद, एसआई रवि रंजन कुमार, एएसआई लालजी तिवारी, मनोज कुमार,रामबली प्रसाद, रंजन कुमार पाठक, भगवान प्रधान, हवलदार गोपाल राम, हवलदार बंधु खड़िया हवलदार अजीत बसरीयार, जय किशोर राम ,एएसआई विपिन रजक, एएसआई रमाकांत उपाध्याय, एएसआई श्याम कुमार,एएसआई श्रीपद कुमार, हवलदार जानिया बिरुवा, हवलदार रमाशंकर यादव, हवलदार जीवन भेंगरा, हवलदार शंकर दयाल मिश्रा, हवलदार चक्कर साहू, मोहम्मद रशीद, आरक्षी मुनीर खान और आरक्षी मनोज कुमार दमई का नाम शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button