News Wing
Ranchi, 6 September: कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे भारतीय वन सेवा के अधिकारी डीके सक्सेना सहित अन्य तीन अधिकारियों को पदस्थापित या प्रभार दिया गया है, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे को महानिदेशक कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार को मुख्य लेखा नियंत्रक, वित्त (अंकेक्षण) विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.
झारखंड सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक ए. मुथु कुमार को मध्याह्न भोजन प्राधिकार के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटे भारतीय वन सेवा के अधिकारी डीके सक्सेना को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, और राज्य पोषण मिशन के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




