JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRamgarhRanchi

रामगढ़ में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर राज्यपाल ने ग्रामीणों से किया संवाद, कहा- बिना शिक्षा के अच्छे भविष्य की कल्पना संभव नहीं

महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का अच्छा भविष्य कर सकती हैं सुनिश्चित: राज्यपाल 

Ramgarh: राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चितरपुर प्रखंड अंतर्गत भुचुंगडीह पंचायत के ग्रामीणों के साथ पंचायत भवन, भुचुंगडीह में सीधा संवाद किया. केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ को लेकर ग्रामीणों से जानकारी लेने के क्रम में माननीय राज्यपाल ने महिलाओं के बीच सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि अगर महिलाएं आत्मनिर्भर हो तो वे न केवल अपने बच्चों की शिक्षा, बल्कि अपने पूरे परिवार का अच्छा भविष्य सुनिश्चित कर सकती है.

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वैसे ग्रामीण जिन्हें किसी कारणवश योजना का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें लाभ दिलाने का निर्देश जिला प्रशासन, रामगढ़ के अधिकारियों को दिया.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा में गड़बड़ी और कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर फंसे तत्कालीन लिट्टीपाड़ा बीडीओ की तीन वेतन वृद्धि पर लगी रोक

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह से जुड़ने के उपरांत उन्हें हुए लाभ के बारे में राजपाल को जानकारी दी गई जिस पर राज्यपाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महिलाओं से वैसी महिलाओं जिन्होंने सरकार की योजनाओं से लाभ लिया है उनसे प्रेरणा लेकर स्वयं भी जागरूक होने एवं अपने क्षेत्र के और लोगों को भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत मंगोती देवी, फूलोंझानो आशीर्वाद योजना अंतर्गत सविता देवी को ₹10000 का चेक, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत महिमा कुमारी को स्वीकृति पत्र, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत धनेश्वरी देवी, बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तरन्नुम आरा (मनरेगा के तहत ₹179000) स्वीकृति पत्र प्रदान किया.

इसके पूर्व भुचुंगडीह पहुंचने पर उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के द्वारा पौधा देकर माननीय राज्यपाल का रामगढ़ जिले में स्वागत किया गया. जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button