JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में आइएएस के नौ पद बढ़े, अब कुल 224 पद होंगे

कार्मिक विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग (पद संख्या का नियतन) विनियमावली 2021 गठित की

Nikhil Kumar

Ranchi : झारखंड में अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के 224 पद होंगे. पहले आइएएस अधिकारियों के 215 पद थे, जिसे अब संशोधित कर 9 पद बढ़ाया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार की सलाह पर केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग पद संख्या का नियतन विनियमावली, 1955 में चौथी बार संशोधन किया है और नयी नियमावली 2021 गठित की है. जारी संशोधन में 1955 में गठित विनियमावली की अनुसूची में झारखंड शीर्षक भी जोड़ा गया है. कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

जारी आदेश के अनुसार राज्य में अब आइएएस के वरिष्ठ ड्यूटी पद में 122 पद होंगे, वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए 40 प्रतिशत पद रिजर्व रहेंगे, राज्य प्रतिनियुक्ति में 25 प्रतिशत पद रिजर्व रहेंगे, ट्रेनिंग के लिए अधिकतम 4 पद या 3.5 प्रतिशत पद रिजर्व रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 19 डॉक्टर कोरोना संक्रमित

प्रमोशन के द्वारा 68 पद भरे जायेंगे. वहीं सीधी भर्ती से 156 पदों को भरा जायेगा. ऐसे में अब कुल पद 224 हो गये. मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, सदस्य राजस्व पर्षद, एटीआइ महानिदेशक के एक-एक पद व प्रधान सचिव के 6 पद होंगे.

सरकार के सचिव के 22, विशेष सचिव आदि के 22 पद व जिला उपायुक्त के 24 पद होंगे. बता दें कि झारखंड कैडर से जुड़ा यह चौथा संशोधन है. पिछला संशोधन 2015 में हुआ था.

इसे भी पढ़ें:सहरसा में प्लास्टिक वाला अंडा मिलने से इलाके में फैली सनसनी, अंडे को सील कर जांच के लिए भेजा गया

इस तरह होंगे पद

  • राज्य सरकार के अंतर्गत वरिष्ठ ड्यूटी पद- 122
  • सरकार के मुख्य सचिव- 1
  • विकास आयुक्त- 1
  • सदस्य, राजस्व बोर्ड- 1
  • महानिदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान- 1
  • प्रधान सचिव- 6
  • राज्यपाल के प्रधान सचिव- 1
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव- 1
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी – 1
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी- 1
  • प्रधान सचिव, कृषि- 1
  • मंडल आयुक्त- 5
  • सरकार के सचिव- 22
  • विशेष, अपर, संयुक्त, उप सचिव- 22
  • निदेशक, उद्योग- 1
  • आइजी जेल- 1
  • आइजी पंजीकरण- 1
  • श्रमआयुक्त- 1
  • राज्य परिवहन आयुक्त- 1
  • पंजीयक, सहकारी समितियां- 1
  • जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर, डीसी, एडीसी- 24
  • नगर आयुक्त, बंदोबस्त अधिकारी, डीडीसी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी- 10
  • आयुक्त, वाणिज्यक कर- 1
  • निदेशक,पंचायती राज- 1
  • निदेशक, नगर निगम प्रशासन- 1
  • निदेशक, भूमि अधिग्रहण और भूमि रिकॉर्ड- 1
  • मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन- 1
  • निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान- 1
  • निदेशक, खेल- 1
  • निदेशक, पर्यटन- 1
  • निदेशक, कृषि- 1
  • उपाध्यक्ष, एसडूडीए- 1
  • नगर आयुक्त,रांची नगर निगम- 1
  • मिशन निदेशक, झारखंड राज्य कौशल मिशन सोसाइटी- 1
  • निदेशक, समाज कल्याण- 1
  • निदेशक, प्राथमिक शिक्षा- 1
  • निदेशक, माध्यमिक शिक्षा- 1
  • प्रशासक, स्वर्ण रेखा बहुउदेशीय परियोजना- 1
  • आयुक्त, मनरेगा- 1
  • उपाध्यक्ष, आरआरडीए- 1
  • निदेशक, एसयूडीए- 1
  • मिशन निदेशक, झारखंड राज्य कौशल मिशन सोसाइटी- 1
  • कुल वरिष्ठ ड्यूटी पद- 122
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति रिजर्व, उपयुक्त मद 1 के 40 प्रतिशत से अधिक नहीं- 48
  • राज्य प्रतिनियुक्ति रिजर्व, उपर्युक्त मद 1 के 25 प्रतिशत से अधिक नहीं- 30
  • प्रशिक्षण रिवर्ज, उर्पयुक्त मद 1 के 3.5 प्रतिशत से अधिक नहीं- 4
  • छुट्टी रिजर्व और कनिष्ट पद रिजर्व, उपर्युक्त मद 1 के 16.5 प्रतिशत से अधिक नहीं- 20
  • आइएएस निमयावली 1954 के नियम के अंतर्गत प्रमोशन के द्वार भरे जानेवाले पद- 88
  • सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने वाले पद 156 होंगे

कुल प्राधिकृत पद संख्या- 224

इसे भी पढ़ें:बोकारो थर्मलः सीसीएल की रेलवे साइडिंग और खुली खदान में फायरिंग करनेवाले पांच अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button