JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

नौ IAS 27 दिनों से बिना काम के बैठे, सरकार ने नहीं की है पोस्टिंग

Nikhil Kumar

Ranchi: झारखंड के नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विगत 27 दिनों से बिना काम के बैठे हैं. 25 जुलाई को आइएएस अधिकारियों के तबादले में इन अधिकारियों की भी बदली की गयी थी और इन्हें किसी नयी जगह पदस्थापित नहीं किया था, सभी अफसरों को कार्मिक विभाग में योगदान करने को कहा गया था. तब से ये अधिकारी अपने पदस्थापन के इंतजार में बैठे हैं. सबसे दिलचस्च बात है कि सरकार लगातार यह कहती है कि उनके पास आइएएस अधिकारियों की कमी है इसके बाद बावजूद लंबे समय से अफसरों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखा गया है. इनमें कई तेज तर्रार अफसर भी शामिल हैं जो एसडीएम या डीसी रहते हुए उल्लेखनिय कार्य किए हैं. बावजूद इसके ये पोस्टिंग के इंतजार में है. हालांकि, कार्मिक विभाग ने इन अफसरों की सूची तैयार की है पर अब तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है. बता दें कि राज्य में कृषि निदेशक, उत्पाद आयुक्त सहित के पद रिक्त हैं.

ये आइएस हैं वेटिंग फॉर पोस्टिंग के लिस्ट में

के.श्रीनिवासन जेएच-2005
संदीप सिंह जेएच-2012
सुशांत गौरव जेएच-2014
फैज अक अहमद मुमताज जेएच-2014
भोर सिंह यादव जेएच-2014
अरवा राजकमल जेएच-2008
माधवी मिश्रा जेएच-2015
आदित्य रंजन जेएच-2015
जाधव विजया नारायणन जेएच-2015

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर कैथा में विधायक अंबा प्रसाद ने पिता व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने किया रुद्राभिषेक

 

Related Articles

Back to top button