JharkhandLead NewsRanchiSportsTOP SLIDER

भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की निक्की, सलीमा और संगीता का चयन

Ranchi : हॉकी इंडिया ने सोमवार को FIH महिला हॉकी प्रो लीग के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है. इसमें झारखंड की तीन खिलाड़ी चयनित की गयी हैं. डिफेंडर में ओलंपियन निक्की प्रधान, मिडफील्ड में ओलंपियन सलीमा टेटे तथा फॉरवर्ड में संगीता कुमारी चयनित की गयी हैं. निक्की प्रधान और सलीमा टेटे विगत कई वर्षों से सीनियर भारतीय महिला टीम से खेलते हुए ओलंपिक तक खेल चुकी हैं, वहीं संगीता कुमारी पहली बार सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गयी हैं.

निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहनेवाली हैं, वहीं सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के बड़की छापर की तथा संगीता कुमारी सिमडेगा जिले की ही करना गुड़ी नवाटोली की रहनेवाली हैं. तीनों खिलाड़ियों के चयन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के अलावा शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार, दशरथ महतो, असरीता लकड़ा, असुंता लकड़ा, प्रतिमा बारवा, तारिणी कुमारी, बिगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों ने बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें – पंचायत चुनाव की ओर सरकार, 25 फरवरी तक निर्वाची पदाधिकारियों की ट्रेनिंग

Related Articles

Back to top button