
New Delhi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम ने गुप्त सूचना पर केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर अलकायदा के बड़े नेटवर्क के पर्दाफाश किया है. अलकायदा मॉड्यूल को लेकर केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी हुई इस छापेमारी के दौरान आतंकी संगठन से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इन सभी के जरिये कुछ बड़े आतंकी वारदातों को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही थी. इन सभी पर पिछले कुछ समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी.
इसे भी पढ़ें :यूएई में IPL का आगाज आज से : चेन्नई और मुंबई के बीच पहला मुकाबला
गिरफ्तार लोगों से मिली अहम जानकारियां
अभी तक की जानकारी के अनुसार अलकायदा को लेकर बिल्कुल नए मामलों में छापेमारी की गई है. यह छापेमारी केरल के एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद नामक स्थान पर की गयी है. इस दौरान जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे प्रारंभिक पूछताछ में NIA को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है. गिरफातार नौ लोगों में से केरल के एर्नाकुलम के 3 लोग है जबकि बंगाल के मुर्शिदाबाद से 6 लोग पकड़े गए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि कई सुरक्षा प्रतिष्ठान इनके निशाने पर थे. गिरफ्तार सभी लोग युवा हैं. इनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. सभी मजदूर हैं. आतंकी घटनाओं से जुड़े सूचना मिलने के बाद से ही इन पर निगाह रखी जा रही थी.
इसे भी पढ़ें : जिन्ना आज पाकिस्तान को देखते तो अफसोस करते : तस्लीमा नसरीन




