West Bengal

जिन्ना आज पाकिस्तान को देखते तो अफसोस करते : तस्लीमा नसरीन

Kolkata. धर्म के बारे में खुलकर अपनी बेबाक राय रखने वाली मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस बार पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर मुंह खोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जिन्ना आज पाकिस्तान को देखते तो अफसोस करते. जिन्ना ने गैर मुस्लिम महिला से शादी की थी और उनकी इकलौती बेटी ने भी गैर मुस्लिम परिवार में विवाह किया.

ट्वीट-धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया

तस्लीमा ने ट्वीट में कहा है कि जिन्ना शायद नास्तिक थे, लेकिन उन्होंने धर्म के आधार पर देश का विभाजन किया. तस्लीमा के अनुसार, जिन्ना ने गैर मुस्लिम पारसी महिला रति बाई पेटिट से प्रेम विवाह किया था तथा उनकी बेटी दीना वाडिया ने भी पारसी युवक नेविले वाडिया से प्रेम विवाह किया था. अगर जिन्ना आज अपने पाकिस्तान देखते तो बेहद अफसोस करते.

किताब में बंटवारे को जिन्ना जिम्मेदार ठहराया

तस्लीमा ने स्वीडिश राजनीति विश्लेषक एवं पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक इश्तियाक अहमद की किताब ‘जिन्ना हिज सक्सेसेज, फेल्यर्स एंड रोल इन हिस्ट्री’ का जिक्र किया है जिसमें देश के बंटवारे के लिए जिन्ना को जिम्मेदार ठहराया गया है.

गांधी और संघवाद पर उनका रूख क्या? : तस्लीमा

तस्लीमा ने इश्तियाक अहमद की किताब का हवाला देते हुए कहा है कि हिंदू-मुस्लिम एकता के पक्षधर कैसे द्विराष्ट्र सिद्धांत के अडिग पैरोकार हो गये?, ‘क्या जिन्ना ने पाकिस्तान की संकल्पना एक धार्मिक राज्य के रूप में की थी?’ या फिर ‘गांधी और संघवाद पर उनका रूख क्या था?’

सात दशकों में उनके कार्यों पर विवाद अब भी बढ़ रहे

भारत के विभाजन में भूमिका को लेकर जिन्ना की आलोचना भी की गयी है तथा उनकी मौत के बाद सात दशकों में उनके कार्यों को लेकर विवाद बस बढ़ते ही चले गये और अब भी बढ़ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button