
Chaibasa : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण संगठन के आह्वान पर सदर अस्पताल के एनएचएम कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं. मंगवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही. कर्मचारियों के बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से कार्यालय के सारा कामकाज ठप पड़ गया है. हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट पर बैनर लगाकर नारेबाजी की. इस दौरान डीपीएम, शहरी क्षेत्र दीपक तुविड ने कहा कि कोविड-19 काल में राज्य, जिला व प्रखंड स्तर पर कई कर्मियों को बर्खास्त किया गया. हम सभी कर्मियों की बर्खास्तगी वापस लिये जाने की मांग करते हैं. साथ ही संघ की 13 सूत्री मांगों में ग्रुप बीमा स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान करने, कोविड-19 महामारी के दौरान वरीय पदाधिकारी के कोपभाजन बने कर्मचारियों का पुन: योगदान लेने हेतु उचित कार्रवाई करने, एनएचएम कर्मियों को भी स्थाई कर्मियों के समान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने व समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने आदि शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के यौन शोषण में मामले में भाजपा के प सिंहभूम मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा गये जेल




