
Ranchi: नेशनल हाइवे 75 की सड़क को चकाचक किया जायेगा. लोहरदगा के कुडू से उदयपुरा सेक्शन की सड़क की मरम्मत करने के लिए एनएचएआई ने निविदा जारी कर दिया है. 19 अक्टूबर तक बिड भरने का अंतिम समय तय किया गया है. किमी 55 से किमी 95 तक लगभग 40 किमी रोड का निर्माण नये सिरे से किया जायेगा. बारिश के दिनों में यह सड़क बेहद जर्जर हो गई है. वाहनों का परिचालन कठिन हो गया है. कई जगह गढ्ढे भी निकल आयें हैं. नेशनल हाइवे की सड़क होने की वजह से इसमें काफी ट्रैफिक रहता है, भारी वाहनों का भी आवाजाही होती है. एनएचएआई ने करीब 3.85 करोड़ की लागत से इस सड़क को दुरूस्त करने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें: NHAI चेयरमेन का फरमान: टेलीफोन से बताना होगा, ” हुजूर हम ऑफिस में हैं “
बता दें कि, यह सड़क रांची-वाराणसी फोरलेनिंग सेक्शन का एक हिस्सा भी है। इसके निर्माण के लिए टेंडर किया जा चुका है, पर अभी काम शुरू नही हुआ हे। इस बीच यह सड़क काफी जर्जर हो गयी, जिसके बाद एनएचएआई ने एनएच 75 को दुरूस्त करने का निर्णय लिया है, ताकि फोरलेनिंग कार्य होने तक यह रोड मोटरेबल कंडीशन में रहे।




