Khas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

Ranchi: दशम फॉल और अनगड़ा थानेदार बदले गए, प्रेम प्रकाश बने दशम फॉल के नए थाना प्रभारी, कई अन्य भी बदले गए

Ranchi: रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार को दो थानेदार का तबादला कर दिया .सब इंस्पेक्टर प्रेम प्रकाश को दशम फॉल का नया थाना प्रभारी बनाया गया है वहीं दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत को अरगोड़ा थाना में योगदान देने के लिए कहा गया है. अनगड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार को कांके थाना में योगदान देने के लिए कहा गया है. वहीं कांके थाना में पदस्थापित दिलेश्वर कुमार को अनगड़ा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: माकपा नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड में शामिल एक और अपराधी गिरफ्तार, दर्ज हैं 24 मामले

कई अन्य पुलिसकर्मियों का भी हुआ तबादला

दो थानेदारों को बदले जाने के अलावा एसएसपी किशोर कौशल ने कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला किया है. पुलिस केंद्र में मौजूद कई पुलिस अधिकारियों को थाना में योगदान देने के लिए कहा गया है. निशा कुमारी, बैजनाथ कुमार, शेखर कुमार सिंह, माजिद आलम, नीरज कुमार, निर्मल कुमार मंडल समेत कई पुलिस अधिकारी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे उन्हें तत्काल अलग-अलग स्थान में योगदान देने के लिए कहा गया है.

 

एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है. सब इंस्पेक्टर सुमन टूडू को नगड़ी थाना से डेली मार्केट थाना में पद स्थापित किया गया है। सब इंस्पेक्टर उदित प्रकाश को नगड़ी थाना से सदर थाना में पदस्थापित किया गया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी रजक को नगड़ी थाना से जगन्नाथपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर इंद्रदेव को नगड़ी थाना से बुंडू थाना में स्थापित किया गया है.

 

Related Articles

Back to top button