JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

22 अप्रैल को धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए जायेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,समरी लाल भी रहेंगे मौजूद

जनभावनाओं को पुलिसिया दमन से कुचलना चाहती है राज्य सरकार: दीपक प्रकाश

Ranchi: गत 11अप्रैल को प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम ने हेमंत सरकार की दमनकारी सोच को पूरी तरह उजागर कर दिया है. यह सरकार अपने खिलाफ आंदोलन करनेवालों के साथ आतंकवादियों, देशद्रोहियों जैसा व्यवहार करती है. अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए यह सरकार अत्याचारी बन गई है. इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे नेताओं पर यह सरकार संगीन अपराध की धाराएं लगाती है, आनन फानन में नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए थाना बुलाती है. हेमंत सरकार के ऐसे कृत्यों पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा मुकदमों से नही डरती. भाजपा ने जनभावनाओं के अनुरूप सदन से सड़क तक राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार,ठगबंधन की वादा खिलाफी को उजागर करने के लिए संकल्पबद्ध है.
इसे भी पढ़ें: आईएएस छवि रंजन को नहीं मिलेगी मोहलत, 4 बजे तक पहुंचना होगा ईडी कार्यालय

श्री प्रकाश ने कहा कि उनके साथ भाजपा विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,समरी लाल एवम सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक 22 अप्रैल को धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होंगे और सारे सवालों का संवैधानिक रूप से जवाब भी देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोई पद और शासन का दुरुपयोग करते हुए अपने नाम खान खनिज का आवंटन नहीं कराया है,कोई आदिवासी की जमीन नही हड़पी है, कोई पत्थर ,बालू की लूट नही की है, शराब के घोटाले नही किए हैं, दलितों की जमीन नही लुटवाई है,महिलाओं,किसानों ,युवाओं , पिछड़ों को प्रताड़ित नही किया है,फिर डर कैसा?

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो घोषणा करके डंके की चोट पर लूट भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की. जो एक सशक्त और जागरूक प्रतिपक्ष के नाते पार्टी का धर्म है. भाजपा झारखंड को लूटते ,बर्बाद होते नही देख सकती. उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत सभी भाजपा नेता पूछताछ का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह समझ रही है की जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने वालों के खिलाफ हेमंत सरकार कैसा अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही.

Related Articles

Back to top button