
Patna : राजधानी के नौबतपुर बाजार में कारोबारी से रंगदारी मांगने आए दो रंगबाज को दुकानदारों ने पकड़कर नौबतपुर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों रंगबाज से पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि नौबतपुर बाजार के रामा मिष्ठान भंडार के मालिक रामा कुमार से दो रंगबाज ने 25 हजार की रंगदारी की मांग की.
इसे भी पढ़ें : शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद जयप्रकाश उरांव की पत्नी से 18 लाख की ठगी
कारोबारी रामा कुमार ने बताया कि जब वे दुकान पर नहीं थे तो रंगबाज ने उनके स्टाफ प्रमोद कुमार से मोबाइल नंबर लेकर पहले फोन से रंगदारी मांगा. जब दुकानदार रामा कुमार ने रंगबाज को यह बोला कि दुकान पर आकर रंगदारी ले जाओ. इसके बाद दोनों रंगदारी लेने दुकान पर पहुंच गए.
जैसे ही दोनों रंगबाज दुकान पर रंगदारी मांगने पहुंचे तो पूर्व से योजना बनाकर छिपे आसपास के व्यापारियों ने पकड़कर नौबतपुर पुलिस के हवाले किया. नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने कहा कि नौबतपुर के तिवारी चक निवासी लल्लू कुमार और चिरौरा निवासी हिमांशु कुमार को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.




