JharkhandRamgarh

आजसू सुप्रीमो और गिरिडीय सांसद से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने की शिष्टाचार मुलाकात

Ramgarh: आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से रांची स्थित आवास में सभी नवनिर्वाचित 11 जिला परिषद सदस्य शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों के द्वारा आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो का स्वागत बुक देकर किया गया. सभी जिला परिषद सदस्यों का भी स्वागत आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो एवं सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महत्तो के द्वारा भी बुके एवं माला पहनाकर के स्वागत किया गया. एवं सभी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहें, ताकि आजसू पार्टी का संगठन और भी मजबूत हो.

स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित जिला परिषद भोला तूरी, जिला परिषद तपेश्वर महतो, जिला परिषद सरस्वती देवी, जिला परिषद सुधा देवी, जिला परिषद धनेश्वर महतो, जिला परिषद जलेश्वर महतो, जिला परिषद सुनीता देवी, जिला परिषद दयामंत्ती देवी, जिला परिषद रीता देवी, जिला परिषद राजाराम प्रजापति, जिला परिषद युसूफ मजहर, शामिल हुए .

इसे भी पढ़ें:झारखंड पंचायत चुनाव: नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 जून से

इन सभी का स्वागत बुके एवं माल्यार्पण करके किया गया . स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से शामिल आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, गोपाल चौधरी, मनोज राम, पवन शर्मा, नरेश महतो, गोविंद मुंडा, ज्योतिंद्र चौधरी, मुखिया किशुन राम मुंडा, नीरज मंडल, जितेंद्र प्रसाद साहू, हेमलाल महतो, नित्यानंद महतो, सुनील मंडल, सुखदेव महतो, सुराली महतो,कुलदीप साव, महेश महतो, दिनेश महतो, अशोक महतो, विनोद कुमार गुप्तेश्वर प्रसाद, लोकनाथ महतो विनोद महतो, छेदी महतो, अनिल पटेल, नीतीश निराला, रंजन तिवारी, वीरेंद्र सिन्हा शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तप‍िश से राहत देगी बार‍िश, इन ज‍िलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर

Related Articles

Back to top button